1/7:
भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके गाने पर देश में तो ठुमके लगते ही हैं, विदेशों में भी लोग जमकर डांस करते हैं।
/ Image: X2/7:
क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब खेसारी लाल यादव अपने गांव में भैंस चराते थे। उन्होंने खुद 'द कपिल शर्मा शो' में इस बात का खुलासा किया था।
/ Image: instagram3/7:
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा के शो में अपने पुराने समय को याद करते हुए मजेदार कहानी सुनाई थी। उन्होंने ये भी कहा था कि वो घर-घर जाकर दूध बेचते थे।
/ Image: instagram4/7:
खेसारी लाल यादव की गिनती आज भोजपुरी के टॉप एक्टरों में होती है। एक समय था जब उन्होंने बेहद गरीबी में अपने दिन गुजारे थे और आज करोड़ों रुपये के मालिक हैं।
/ Image: instagram5/7:
खेसारी लाल यादव ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से भोजपुरी जगत में कदम रखा था। उसके बाद से खेसारी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में और गाने दिए।
/ Image: khesari_yad/Instagram6/7:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खेसारी लाल यादव की नेट वर्थ 14 करोड़ रुपये है। एक मूवी में काम करने के लिए वो 50-60 लाख रुपये लेते हैं। वहीं स्टेज शो करने के लिए खेसारी 10-15 लाख रुपये लेते हैं।
/ Image: Republic7/7:
खेसारी लाल यादव के पास लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी, टोयोटा कार है। बिहार की राजधानी पटना में उनका आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
/ Image: Instagram