赛派号

烟机灶具买什么牌子好一点的好用又实惠的 शिवानंद बाबा

शिवानंद बाबा शिवानंद बाबा पूरा नाम शिवानंद बाबा जन्म 8 अगस्त, 1896 जन्म भूमि ज़िला श्रीहट्टी, बंगाल मृत्यु 3 मई 2025 मृत्यु स्थान वाराणसी, उत्तर प्रदेश कर्म भूमि भारत कर्म-क्षेत्र योग पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, 2022 प्रसिद्धि 126 साल की सर्वाधिक आयु वाले भारतीय व्यक्ति नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी गरीबों के प्रति बाबा शिवानंद की आत्मीय भावना है, चूंकि गरीब लोगों को फल और दूध नसीब नहीं होते तो बाबा भी इन्हें ग्रहण नहीं करते। अद्यतन‎ 11:55, 2 फ़रवरी 2022 (IST)

शिवानंद बाबा (अंग्रेज़ी: Shivanand Baba, जन्म- 8 अगस्त, 1896; मृत्यु: 3 मई 2025, वाराणसी, उत्तर प्रदेश) भारत के ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी उम्र 126 साल है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2022) की पूर्व संध्या पर घोषित 'पद्म श्री' प्राप्त करने वालों की सूची में एक नाम वाराणसी के शिवानंद बाबा का भी था। बाबा शिवानंद के बारे मेंं कहा जाता है कि वह चमक-दमक की दुनिया से दूर रहना चाहते हैं। सन 1925 में अपने गुरु के आदेश पर 29 साल की उम्र में वह दुनिया के भ्रमण पर चले गए थे। 34 साल तक देश-विदेश को उन्होंने नाप डाला और जिंदगी के गूढ़ रहस्य जुटाए। इसके बाद योग और स्वस्थ दिनचर्या के लिए लोगो को प्रेरित करने लगे।

विषय सूची 1 परिचय 2 लम्बी आयु 3 टीका टिप्पणी और संदर्भ 4 संबंधित लेख परिचय बाबा शिवानंद

योग साधक बाबा शिवानंद, वैसे तो अपने जीवन के बारे में कोई चर्चा नहीं करते हैं लेकिन उनके पुराने साक्षात्कारों से कुछ जानकारी निकलकर जरूर सामने आई। 8 अगस्त, 1896 को जन्मे बाबा शिवानंद को योग और धर्म में काफी जानकारी प्राप्त है। उनकी दिनचर्चा के बारे में कहा जाता है कि बाबा शिवानंद रोज सुबह 3 बजे उठ जाते हैं। इसके बाद एक घंटा योग करते हैं। भगवद् गीता और मां चंडी के श्लोकों का पाठ करते हैं। बाबा शिवानंद केवल उबला हुआ भोजन करते हैं। वह कम नमक वाला खाना खाते हैं। इस उम्र में भी बाबा शिवानंद काफी स्वस्थ हैं।

अपनी उम्र की पुष्टि करते हुए एक इंटरव्यू में बाबा शिवानंद ने बताया था कि उनका जन्म बंगाल के श्रीहट्टी जिले में 8 अगस्त, 1896 में हुआ था। भूख के कारण उनके माता-पिता चल बसे थे। तब से लेकर बाबा ने केवल आधा पेट भोजन करने का संकल्प लिया, जिसे वे अब तक निभा रहे हैं। गरीबों के प्रति उनकी आत्मीय भावना है, चूंकि गरीब लोगों को फल और दूध नसीब नहीं होते तो बाबा भी इन्हें ग्रहण नहीं करते। साल 1979 से वह शिव की नगरी काशी में ही रह रहे हैं। काशी के बारे में उनका कहना है कि यह पवित्र भूमि के साथ-साथ तपोभूमि भी है। यहां पर स्वयं भगवान शंकर विराजते हैंं, इसलिए उन्हें यहीं अच्छा लगता है।[1]

लम्बी आयु

बाबा शिवानंद की फिटनेस व इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने का हुनर तब ज्यादा चर्चा में आया, जब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया। इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किए और खानपान में बदलाव किया। वह अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर बाबा के बारे में लिखती हैं- ‘123 वर्ष की आयु में कितने प्रसन्न और पॉजिटिव हैं शिवानंद बाबा। अपनी बेहतर जिंदगी के लिए वह हमारे लिए आदर्श हैं।’ बाबा की इस बेहद ज्यादा उम्र का प्रमाण भी उनके पास है। उनके आधार कार्ड व पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 दर्ज है। इस दावे को माना जाए तो वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम दर्ज सबसे अधिक आयु वाले व्यक्ति के रिकॉर्ड (122 साल) से काफी आगे हैं।

पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ↑ 125 साल के बाबा शिवानंद की जिंदगी भी है उनकी शख्सियत की तरह चमत्कारी (हिंदी) zeenews.india.com। अभिगमन तिथि: 02 फरवरी, 2022। संबंधित लेख देखें • वार्ता • बदलेंयोगपरिचय योग · योग का इतिहास · आसन · योगासन · योग दर्शन · पतंजलि · हठयोग · राज योग · आयंगर योग · हठयोग प्रदीपिका · अंतरराष्ट्रीय योग दिवस · अनाहत चक्रयोगाचार्य बी. के. एस. आयंगर · बाबा रामदेव · स्वामी राम · शिवानंद बाबा · धीरेन्द्र ब्रह्मचारी · कृष्ण पट्टाभि जोइस · तिरुमलाई कृष्णामाचार्य · म​​हर्षि महेश योगीयोगासन बद्ध पद्मासन · अर्धमत्स्येन्द्रासन · अधोमुखश्वानासन · भद्रासन · वृश्चिकासन · भुजंगासन · मयूरासन · वृक्षासन · पद्मासन · लतासन · हलासन · धनुरासन · ऊर्ध्व धनुरासन · चक्रासन · धनुरासन · शलभासन · गोमुखासन · जानुशीर्षासन · शीर्षासन देखें • वार्ता • बदलेंपद्मश्री1954-1960 1954 · 1955 · 1956 · 1957 · 1958 · 1959 · 19601961-1970 1961 · 1962 · 1963 · 1964 · 1965 · 1966 · 1967 · 1968 · 1969· 19701971-1980 1971 · 1972 · 1973 · 1974 · 1975 · 1976 · 1977 · 1978 · 1979 · 19801981-1990 1981 · 1982 · 1983 · 1984 · 1985 · 1986 · 1987 · 1988 · 1989 · 19901991-2000 1991 · 1992 · 1993 · 1994 · 1995 · 1996 · 1997 · 1998 · 1999 · 20002001-2010 2001 · 2002 · 2003 · 2004 · 2005 · 2006 · 2007 · 2008 · 2009 · 20102011-2020 2011 · 2012 · 2013 · 2014 · 2015 · 2016 · 2017 · 2018 · 2019 · 20202021-2030 2021 · 2022 · 2023 · 2024 · 2025

版权声明:本文内容由互联网用户自发贡献,该文观点仅代表作者本人。本站仅提供信息存储空间服务,不拥有所有权,不承担相关法律责任。如发现本站有涉嫌抄袭侵权/违法违规的内容, 请发送邮件至lsinopec@gmail.com举报,一经查实,本站将立刻删除。

上一篇 没有了

下一篇没有了